Uttar Pradesh

एक्सीडेंट के बाद पुल से गिरी लड़की, पिलर पर अटकी, दो बार मौत को दी मात

नोएडा। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। ये कहावत नोएडा में एक लड़की पर सही साबित हुई। यहां एक फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे के बाद युवती उसके नीचे गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि युवती जमीन पर गिरने की बजाय ओवरब्रिज के ही गैप में गिर गई। जिससे उसकी जान बच गई। अगर हादसे के बाद वो फ्लाईओवर से सीधा नीचे गिरती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। लोगों का कहना है कि पहले एक्सीडेंट में युवती ने मौत को मात दी, जिसके बाद नीचे गिरने से भी उसकी मौत हो सकती थी, लेकिन यहां भी उसकी जान बाल-बाल बच गई।

लड़की अपनी स्कूटी से जा रही थी। नोएडा के सेक्टर-25 के सामने फ्लाईओवर पर उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह पिलर पर फंस गई। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के रेस्क्यू का प्रयास शुरू किया।

बताया जा रहा है है कि स्कूटी चला रही लड़की को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे ये घटना हुई। फ्लाईओवर के पिलर पर फंसी लड़की का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की के रेस्क्यू के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस अज्ञात वाहन को ढूंढ निकाला जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH