Entertainment

हैरी पॉटर में प्रोफेसर मैक्गोनागल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का 89 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। इंग्लैंड में जन्मी ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डेम मैगी स्मिथ का 27 सितंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्होने हैरी पॉटर श्रृंखला में प्रोफेसर मैक्गोनागल का प्रिय किरदार निभाया था। मैगी स्मिथ, हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी की फिल्म डाउनटाउन ऐबी में अपने किरदार ‘प्रोफेसर मैक्गोनागल’ और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

अभिनेत्री ने लंदन के चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह खबर उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने साझा की। मैगी ने 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में एक स्टेज परफॉर्मर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। बाद में, उन्होंने ब्रॉडवे पर ‘न्यू फेसेज ऑफ 56’ में अपना पेशेवर डेब्यू किया।

अपने लगभग सात दशक के करियर में, स्मिथ को कई प्रशंसाएँ मिलीं, जिनमें दो ऑस्कर पुरस्कार शामिल हैं – 1969 में ‘द प्राइम ऑफ़ मिस जीन ब्रॉडी’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, और 1978 में ‘कैलिफ़ोर्निया सूट’ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – पाँच बाफ्टा पुरस्कार, चार एम्मीज़, और तीन गोल्डन ग्लोब्स भी उन्होंने अपने नाम किये।

मैगी को नोएल कावर्ड की प्राइवेट लाइव्स और टॉम स्टॉपर्ड की नाइट एंड डे के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला और बाद में वर्ष 1990 में लेटिस एंड लोवेज के लिए एक नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का टोनी पुरस्कार मिला।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH