NationalRegional

फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए भारत में रह रही बांग्लादेशी युवती निकली पॉर्न स्टार, गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के ठाणे से एडल्ट फिल्म बनाने वाली बन्ना शेख उर्फ रिया बर्डे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बन्ना शेख पर आरोप है कि वो बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए भारत की नागरिकता ले ली। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जब बन्ना शेख को गिरफ्तार किया तो बहुत से सवाल खड़े हो रहे थे, आखिर बांग्लादेशी बन्ना शेख भारत में रिया बनकर कैसे रह रही थी? उसके पास भारतीय नागरिक होने डॉक्यूमेंट्स कहां और कैसे मिले? तो इसके पीछे एक नया मोड़ सामने आया।

दरअसल, बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी और उसने कई एडल्ट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा रिया अपने आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती है।

दोस्त से पूछताछ में सामने आई ये बात

पुलिस ने पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं, पुलिस ने बताया कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। उन्होंने पुलिस में उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH