Regional

बिहार के मुंगेर में बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD महासचिव को मारी गोली, हालत गंभीर

पटना। बिहार के मुंगेर में बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद RJD नेता बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी अनुसार पंकज यादव को अपराधियों ने तीन गोली मारी है। वे अपने घर नव टोलिया से मॉर्निंग वॉक करने मुंगेर हवाई अड्डा सफिया सराय आए थे। यहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया। आरजेडी नेता को तीनों गोली छाती में लगी है।

सूत्रों की मानें तो बाइक सवार दो अपराधियों ने नेता को अच्छी तरह से देखकर बिल्कुल सामने से गोली मारी। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। फिलहाल पुलिस कुछ बताने से कतरा रही है। वहीं, आरजेडी नेताओं ने पूरी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH