NationalRegionalTop News

मुंबई में 10 मंजिला इमारत में आग, बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की मौत

मुंबई। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 10 मंजिला इमारत रिया महल में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और 42 वर्षीय पेलुबेटा (Pelubeta) के रुप में की गई है। वहीँ घायलों को कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल आज सुबह मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यहा मौजूद रिया पैलेस के 10वें फ्लोर पर आग लग गई। 14 मंजिला इमारत में कई परिवार रहते थे। आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर इंजन और एंबुलेंस को फोन किया। इस बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर से आग पूरे घर में फैली थी। हालांकि इस पर अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों लोग उसी फ्लोर पर मौजूद थे, जहां आग लगी थी। 74 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनी, 74 वर्षीय कांता सोनी और उनके 42 साल के नौकर पेलूबेटा आग में झुलस गए और उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार चंद्रप्रकाश सोनी ऐवलॉन नामक शिपिंग कंपनी के मालिक थे। लोखंडवाला के RNA शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उनका ऑफिस था। उनका स्टाफ पिछले 15-20 साल उनके साथ काम कर रहा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH