NationalTop News

दिल्ली में 34 साल का युवक मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया, कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। 34 साल के एक शख्स को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। उसे LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरीज में बुखार और त्‍वचा पर घाव जैसे लक्षण दिखने पर भर्ती कराया गया था।

दिल्‍ली वाले केस को मिलाकर भारत में मंकीपॉक्‍स के अब कुल चार मामले हो गए हैं। बाकी तीनों केस केरल से हैं और तीनों विदेश से यात्रा करके लौटे थे। वहां पिछले 8 दिन के भीतर वायरस के तीन मामले मिले। तीनों विदेश से यात्रा करके लौटे थे। तीसरा केस यूएई से 6 जुलाई को मलप्पुरम लौटे 35 साल के युवक का है। उसे 13 जुलाई से बुखार है। युवक का इलाज तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज कोल्लम में 12 जुलाई को मिला था। संक्रमित शख्स यूएई से आया था। दूसरा केस अगले ही दिन कन्नूर में सामने आया, जहां दुबई से आए शख्स इस बीमारी से पीड़ित मिला था।

बता दें कि विश्वभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया है। WHO ने मामले में हो रहे इजाफे को देखते हुए आम लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है। कुछ दिन पहले भारत के करेल में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। उस दौरान केंद्र सरकार द्वारा कहा गया था कि जिस शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले थे वो कुछ दिन पहले ही यूएई की यात्रा करके लौटा था. इस मामले के ठीक बाद केरल में ही इस वायरस का दूसरा मामला भी सामने आया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH