International

अमेरिका ने कुछ देशों की उड़ानों में लैपटॉप, टैबलेट किया प्रतिबंधित

उड़ानों में लैपटॉप, टैबलेट प्रतिबंधित, अमेरिकाlaptop tablet restricted in usa

अमेरिका आने वाले 10 इंटरनेशनल हवाई अड्डों को किया प्रतिबंधित

वाशिंगटन। अमेरिका ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के आठ देशों से आने वाली कुछ उड़ानों में इलेक्ट्रानिक सामान जैसे लैपटॉप और टैबलेट को ले जाने से प्रतिबंधित कर दिया है।

उड़ानों में लैपटॉप, टैबलेट प्रतिबंधित, अमेरिका
laptop tablet restricted in usa

एसोसिएटेड प्रेस ने एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि यह नया नियम मंगलवार को आधिकारिक रूप से घोषित और लागू हो सकता है।

यह भी पढ़ें-उत्तर कोरिया का बर्ताव बेहद बुरा : डोनाल्ड ट्रंप

यह प्रतिबंध अमेरिका के लिए लगातार उड़ान सेवा प्रदान करने वाले 10 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों मिस्र के काहिरा, जॉर्डन के अम्मान, कुवैत के कुवैत सिटी, मोरक्को के कासाब्लांका, कतर के दोहा, सऊदी अरब के रियाद व जेद्दा, तुर्की के इस्तांबुल और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई व अबूधाबी पर लागू होगा।

यात्रियों को लैपटॉप, टैबलेट, डिजिटल कैमरा और अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुओं को अपने साथ ले जाने से रोक दिया जाएगा। सिर्फ सेल फोन और अनुमोदित चिकित्सकीय उपकरणों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। यह प्रतिबंध रॉयल जॉर्डन सहित विदेशी विमान सेवाओं पर ही लागू होगा। किसी भी अमेरिकी विमान कंपनी पर यह नियम लागू नहीं होगा।

इस प्रतिबंध को लगाने की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी सरकार कुछ हफ्तों पहले मिली धमकी के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही थी।

=>
=>
loading...