Uttar Pradesh

‘सैफई महोत्सव’ के लिए मीका ने अखिलेश को दिया धन्यवाद

Mika-Singh1मुंबई | गायक मीका सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ‘सैफई महोत्सव’ के लिए धन्यवाद दिया है। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसमें बॉलीवुड के सैफ अली खान, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हुए। कार्यक्रम सोमवार देर रात संपन्न हुआ। मीका ने कार्यक्रम में अपने कुछ हिट गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से अखिलेश यादव का ‘बेहतरीन शो और अच्छी मेजबानी’ के लिए आभार व्यक्त किया।

मीका ने ट्विटर पर लिखा, “सैफई में बेहतरीन शो और अच्छी मेजबानी के लिए मुख्यमंत्री और मेरे भाई अखिलेश यादव को धन्यवाद।” परिणीति और सोनाक्षी ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर रणवीर के साथ अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे रैपर बादशाह की प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। परिणीति ने वीडियो का शीर्षक लिखा, “मैं और सोनाक्षी पागल हो गए। बहुत मजेदार था।”

=>
=>
loading...