Uttar Pradesh

इफको की आँवला यूनिट में विश्व पर्यावरण जागरुकता अभियान शुरु

इफको की आँवला यूनिट, विश्व पर्यावरण जागरुकता अभियान शुरुiffco aonla

आँवला (बरेली)। पर्यावरण संरक्षण तथा इससे पहुंच रहे खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इफको की आँवला यूनिट में विश्व पर्यावरण जागरुकता अभियान शुरु किया गया।

इफको की आँवला यूनिट, विश्व पर्यावरण जागरुकता अभियान शुरु
iffco aonla

इफको पॉल पोथन नगर के आनन्द भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर आज आयोजित पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 व 10 के बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लेकर “पर्यावरण संरक्षण में हमारा योगदान“ विषय पर अपने विचार लिखे। इस अवसर पर बच्चों ने आयोजित प्रतियोगिता में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के आयोजक श्याम चन्द्र पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते एक जून से चल रहे पांच दिवसीय में बैनर के जरिये, रैली में बच्चों की भागीदारी, पॉलीथीन की जगह झोले का इस्तेमाल सहित चित्रकला, निबंध, स्लोगन के जरिये लोगों को जागरुक किया जायेगा।

=>
=>
loading...