Top NewsUttar Pradesh

सपा में फिर रार, दीपक मिश्र ने रामगोपाल को ठहराया सर्वाधिक दोषी

समाजवादी चिन्तन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र, दीपक मिश्र ने रामगोपाल यादव पर छोड़ा लेटर बम, हार के लिए रामगोपाल यादव सर्वाधिक दोषीdeepak mishra

दीपक मिश्र ने रामगोपाल यादव पर छोड़ा लेटर बम

लखनऊ। समाजवादी चिन्तक और समाजवादी चिन्तन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव पर लेटर बम फोड़ते हुए सपा को लगातार मिल रही हार के लिए उनको (रामगोपाल यादव) सर्वाधिक जिम्मेदार बताया है।

समाजवादी चिन्तन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र, दीपक मिश्र ने रामगोपाल यादव पर छोड़ा लेटर बम, हार के लिए रामगोपाल यादव सर्वाधिक दोषी
deepak mishra

मिश्र ने पत्र में प्रोफेसर रामगोपाल यादव की एकाधिकारवादी सोच व कार्यप्रणाली को पार्टी के लिए आत्मघाती बताया और कहा कि उन्‍होंने प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की जगह पूंजीवादी लोगों को अधिक तरजीह दी।

यह भी पढ़ें- इफको की आँवला यूनिट में विश्व पर्यावरण जागरुकता अभियान शुरु

उन्होंने समाजवादी विचारधारा व पार्टी के स्वभाविक प्रवाह को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। पत्र में दीपक मिश्र ने रामगोपाल यादव पर अखिलेश यादव को भरमाने और नैतिक तकाजों को ध्वस्त करने का भी आरोप लगाया है।

मिश्र ने कहा कि पार्टी को एक करने का प्रयास होना चाहिए। समाजवादी विचारों पर चलते हुए सतत संघर्ष कर ही सपा दोबारा सत्ता पर वापस आ सकती है, बैसाखी के बल पर नहीं। मुलायम-शिवपाल समेत मूल कार्यकर्ताओं का अपमान व उपेक्षा बंद होना चाहिए।

=>
=>
loading...