SpiritualTop News

29 जून से कर सकते हैं अमरनाथ यात्रा, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, एनएन वोहरा, कश्मीर में आतंकी घटनाएं

बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं तो जानिए कुछ खास बातें

लखनऊ। इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से 7 अगस्त तक होगी। इसके लिए श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ शासन ने भी सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, एनएन वोहरा, कश्मीर में आतंकी घटनाएंजम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर इस यात्रा का समापन होगा। कश्मीर में आतंकी घटनाओं को देखते हुए शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रा के समापन के लिए राज्य सरकार ने सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी अमरनाथ यात्रा के पूरे रास्ते को अत्यधिक संवेदनशील बताया है।

अब तक लगभग दो लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस यात्रा में 13 साल से कम और 75 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा 6 महीने से अधिक की गर्भवती महिला भी यात्रा नहीं कर सकती हैं।

अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर लॉग इन कर सकते हैं और इससे जुड़ी सभी बातें जान सकते हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal