Sports

गांसो ने किया चीन का रुख

ganso-meia-do-sao-paulo-1434382381741_300x300रियो डी जेनेरियो | ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी पाउलो हेनरिक्स गांसो चीन का रुख कर सकते हैं। मीडिया के मुताबिक चीन की दूसरे दर्जे की फुटबाल टीम हेबेइ चाइना फारच्यून ने इस मिडफील्ड को 75 हजार डॉलर प्रति माह के वेतन का प्रस्ताव दिया है। साओ पाउलो के लिए खेलने वाले गांसो का मौजूदा करार सितम्बर 2017 में समाप्त हो रहा है। अगर गांसो यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे तो वह उन दर्जनों ब्राजीली फुटबाल खिलाड़ियों में शमिल हो जाएंगे, जो इन दिनों चीनी क्लबों के लिए खेल रहे हैं।

=>
=>
loading...