Spiritual

जानिए, जन्मपत्रिका के किस ग्रहयोग होते हैं प्रेम विवाह?

धोखा देने वाले होते हैं मेष राशि वाले, राशियों का सीधा असर व्यक्ति के स्वभाव पर, मेष राशि के लोगों को स्वतंत्रता पसंदjanam kundali

जन्मपत्रिका के सप्तम भाव से विवाह के बारे में मिलती है जानकारी

विवाह के आठ प्रकारों में से एक है “गंधर्व विवाह” जिसे आजकल की प्रचलित भाषा में प्रेम विवाह या लव मैरिज कहा जाता है। दरअसल जन्मपत्रिका में ऐसे ग्रहयोग होते हैं जो जातक का प्रेम विवाह करवाते हैं।  आइए जानते हैं जन्मकुंडली के ऐसे ग्रहयोग के बारे में-

जन्मपत्रिका के सप्तम भाव से विवाह के बारे में, जन्मपत्रिका के किस ग्रहयोग होते हैं प्रेम विवाह
janam kundali

जन्मपत्रिका के सप्तम भाव से विवाह, दांपत्य एवं जीवनसाथी का विचार किया जाता है। वहीं पंचम भाव से प्रेम, मित्रता व प्रेमी-प्रेमिका का विचार किया जाता है।

यह भी पढ़ें- राहु से शुभ फल पाना है तो आजमाएं यह सरल उपाय

इसके अतिरिक्त शुक्र व बारहवें भाव से शैय्या सुख का विचार किया जाता है। यदि जन्मपत्रिका में पंचम स्थान के अधिपति (पंचमेश) व सप्तम भाव के अधिपति (सप्तमेश) के बीच प्रबल संबंध जैसे राशि परिवर्तन, दृष्टि संबंध व युति आदि है, तो यह योग जातक का प्रेम विवाह करवाता है।

जन्मकुंडली में यदि मंगल व शुक्र की युति हो, मंगल शुक्र की राशि में हो या शुक्र मंगल की राशि में हो अथवा मंगल व शुक्र का राशि परिवर्तन योग हो एवं सप्तमेश व पंचमेश में परस्पर राशि परिवर्तन योग हो तो जातक प्रेम विवाह करता है।

यदि सप्तम भाव व सप्तमेश में से किसी पर शनि या राहु का प्रभाव हो एवं जातक की जन्मपत्रिका में प्रेम विवाह का योग हो तो जातक अन्तर्जातीय विवाह करता है।

=>
=>
loading...