CrimeUttar Pradeshमुख्य समाचार

खौफ के 45 मिनटः आधे किलोमीटर तक जो दिखा उसे काट डाला, जान बचाने के लिए भागते दिखे किसान, 3 की मौत, 5 गंभीर

यूपीः बुलंदशहर के खानपुर थाना इलाके के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे किसान और रास्ते से निकल रहे आठ लोगों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। पांच लोगों का मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बलवीर उर्फ बल्लू के सिर पर जैसे खून सवार हो गया हो।
उसने 45 मिनट तक करीब आधा किलोमीटर के दायरे में जो भी मिला उसी पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बल्लू देखने में बेहद शांत स्वभाव का है। गुलावठी में पारस डेयरी में केमिस्ट है। होली पर्व पर छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। सुबह पत्नी के साथ खेत पर गया, इसी दौरान उस पर खून सवार हो गया। जो भी उसके सामने आया उस पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया।
दिलीप सिंह के हाथों से बलकटी छीन ली और पाली गांव की ओर भाग गया। रास्ते में उसने एक खेत पर छिड़काव कर रहे रवि पर कातिलाना हमला किया। फिर तेजपाल, पुष्पेंद्र पर हमला कर खानपुर की ओर भाग निकला। आरोपी ने ज्यादातर लोगों के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए।
परिजनों की मानें तो बलवीर न तो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और न ही तनाव जैसी कोई बात थी। परिवार या गांव में भी उसका किसी से कोई मनमुटाव या झगड़ा नहीं था। ग्रामीणों का भी कहना है कि उसका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था। न ही गांव में उसकी किसी से कोई रंजिश थी।
वारदात की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। महिलाएं, युवा और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर आरोपी की खोजबीन में जुट गए। खेत-खलिहानों में उसकी तलाश होने लगी। इस बीच खबर मिली कि आरोपी ने पाली और ढकरौली गांव में भी कुछ लोगों को जख्मी कर दिया है लेकिन, यह अफवाह निकली।
=>
=>
loading...