Sports

विश्व कप क्वालीफायर में हंगरी ने लातविया को 3-1 से हराया

बुडापेस्ट, 1 सितम्बर (आईएएनएस)| बन्र्ड स्ट्रॉक की हंगरी की फुटबाल टीम ने गुरुवार को खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में लातविया को 3-1 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हंगरी ने तमास कादार के गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। तमास ने छठे मिनट में गोल किया।

इसके 20 मिनट बाद एडम जालाए ने हेडर के जरिए गोल करते हुए स्कोर हंगरी के पक्ष में 2-0 कर दिया।

ब्रेक से ठीक पहले लातविया के एक खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल किया और स्कोर 3-0 कर दिया।

बीते सात मैचों में हंगरी की यह लातविया पर छठी जीत है।

क्वालीफायर के ग्रुप-बी में हंगरी की टीम तीसरे स्थान पर है। यूरोपीयन चैम्पियन पुर्तगाल के खिलाफ उसे अब अपना अगला मैच खेलना है।

=>
=>
loading...