National

उप्र : पति, बच्चे के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 30 वर्षीय महिला से उसके पति और बच्चे के सामने ही चार युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने बाइक पर सवार परिवार का रास्ता रोका और उन्हें गन्ने के खेत में खींच कर ले गए। उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया और अलार्म बजाने पर बच्चे को मारने की धमकी दी।

उसके बाद उन्होंने महिला से दुष्कर्म किया।

पीड़िता और उसका परिवार अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के बाद वापस जा रहा था, जब यह घटना हुई।

पास ही खेत में किसानों ने मदद की गुहार की आवाज सुनी और उनके आने से पहले ही चारों आरोपी फरार हो चुके थे।

=>
=>
loading...