Uttar Pradesh

मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल किया तो 13 लोगों को कर दिया जाएगा 6 इंच छोटा

चंदौली। सरकार द्वारा मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की मंजूरी मिलने के बाद इसपर विवाद बढ़ गया है। इसको लेकर कुछ लोगों ने मुगलसराय के अलग-अलग हिस्सों में एक पोस्टर चिपकाया है जिसमें मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलवाने में शामिल 13 लोगों को छह इंच छोटा करने की धमकी दी गई है।

इशारो इशारों में जिन लोगो को यह धमकी दी गई है उनमे चंदौली के सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय भी शामिल हैं क्योंकि मुगलसराय का नाम बदलने की पहल सबसे पहले सांसद के द्वारा की की गई थी। उधर शहर में विवादित पोस्टर लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फौरन हरकत में आई और जगह जगह लगे पोस्टरों को हटा दिया, साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

बता दें कि मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने को लेकर विगत कई वर्षों से राजनीति गरम रही है। स्थानीय सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय के अथक प्रयास के बाद मुगलसराय जंक्शन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। वहीं इसको लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन की प्रक्रिया लगातार जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH