Top NewsUttarakhand

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी की 6 बड़ी घोषणाएँ

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने राज्यहित में छह महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं

सीएम धामी की घोषणाएँ:

1. मिड-डे मील योजना : जिन विद्यालयों में भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं हैं, वहां राज्य सरकार की ओर से दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।

2. पेयजल सुविधा : राज्य के उन विधानसभा क्षेत्रों में जहां पेयजल आपूर्ति में कठिनाई है, वहां प्रत्येक क्षेत्र में 10-10 हैंडपंप लगाए जाएंगे।

3. ग्राम प्रहरी एवं चौकीदार : इनके मानदेय में ₹1000 की वृद्धि की जाएगी।

4. सैनिक कल्याण विभाग : ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में ₹2000 की वृद्धि की जाएगी।

5. विशेष शैक्षणिक केंद्र : रोजगार मूलक उच्च शिक्षा और दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद में *विशेष शैक्षणिक केंद्र* स्थापित किए जाएंगे। इनका संचालन और समन्वय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय करेगा।

6. ग्लेशियर अध्ययन और आपदा प्रबंधन : गंगोत्री ग्लेशियर सहित हिमालयी ग्लेशियरों का नियमित अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग को और सशक्त बनाकर प्रिडिक्टिव और प्रोएक्टिव आपदा प्रबंधन प्रणाली को लागू किया जाएगा

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH