National

मप्र में आंशिक बदली छाई

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं जिससे ठंड का असर कम है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार की सुबह से ठंड का असर कम है। आसमान पर छाए बादलों से तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से तापमान में उछाल आया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में जारी मौसम के बदलाव से तापमान में उछाल आया है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13़ 6, ग्वालियर का 13.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़ 4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...