Sports

मोहाली वनडे में रोहित की विराट पारी, लगाया करियर का तीसरा दोहरा शतक

मोहाली। भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा एक बार फिर धमाका करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा बतौर कप्तान भले ही पहले वन डे फ्लॉप रहे हो लेकिन मोहाली वन डे श्रीलंका के खिलाफ उनका बल्ला बोलता दिखा। उन्होंने श्रीलंकाई खिलाडिय़ों की जमकर खबर लेते हुए बना डाले नाबाद 208 रन। भारत और श्रीलंका के खिलाफ चल रही वन डे सीरीज में टीम इंडिया पहले वन डे में बुरी तरह से हार गई थी लेकिन इस मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम एकदम बदली हुई नजर आ रही है।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह उनके लिए भारी पड़ता दिख रहा है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को आई.एस. बिंद्र्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 393 रनों की विशाल लक्ष्य रख दिया है। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में नाबाद 208 रन की जोरदार पारी खेली है। हालांकि उनका साथ श्रेयस अय्यर ने भी खूब दिया और 88 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया ने 50 ओवर के इस मुकाबले में केवल चार विकेट ही गवाये। रोहित का वनडे में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है।

उन्होंने वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। रोहित दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। इस साल वन डे में किसी ने भी इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। रोहित ने नाबाद पारी में 153 गेंदें खेलीं और 13 चौकों के साथ 12 छक्के लगाए। आखिरी 27 गेंदों में रोहित का स्ट्राइक रेट 341 का रहा, जिसमें उन्होंने 92 रन बनाए। रोहित ने अपने तीनों दोहरे शतक भारत में ही बनाए हैं। कोलकाता और मोहाली के अलावा रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलुरु में दो नवंबर 2013 को 209 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने अपने तीनों दोहरे शतक भारत में ही बनाए हैं।

रोहित ने पहले मैच की गलती से सीख लेते हुए संभल कर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की और विकेट पर पैर जमाने के बाद अपने गियर बदले। उन्होंने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 21.1 ओवर में 115 रन जोड़े। सचिथा पाथिराना की गेंद पर लाहिरु थिरिमाने ने शानदार कैच पकड़ कर धवन को पवेलियन भेजा।

इसके बाद रोहित को मुंबई के ही अय्यर का साथ मिला। इन दोनों ने धीमी शुरुआत की लेकिन एक बार विकेट को समझने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अय्यर ने 70 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर 45.3 ओवर में आउट हुए। रोहित हालांकि विकेट पर जमे हुए थे। उन्होंने अपने पहले सौ रन 115 गेंदों पर बनाए, लेकिन अगले सौ रन पर सिर्फ 36 गेंदों में ही पूर कर लिए। रोहित ने अपने दोहरे के लिए आखिरी ओवर का इंतजार किया।

उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर परेरा पर दो रन लेते हुए अपना तीसरा दोहरा पूरा किया। ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (8) आउट हुए। रोहित ने नाबाद पारी में 153 गेंदें खेलीं और 13 चौकों के साथ 12 छक्के लगाए। आखिरी 27 गेंदों में रोहित का स्ट्राइक रेट 341 का रहा, जिसमें उन्होंने 92 रन बनाए। रोहित ने अपने तीनों दोहरे शतक भारत में ही बनाए हैं।

कोलकाता और मोहाली के अलावा रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में दो नवंबर 2013 को 209 रनों की पारी खेली थी। भारत ने भी इसी के साथ एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। वह वनडे में 300 रन या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में 100 के आंकड़े को छू चुकी है। उसके बाद आस्ट्रेलिया ने 96 बार 300 का आंकड़ा छुआ है।

श्रीलंका की तरफ से परेरा ने तीन विकेट लिए। पाथिराना ने एक विकेट लिया। श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान प्रदीप ने 10 ओवरों में 106 रन खर्च किए। इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। वह वनडे इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे ज्यादा रन मिक लुइस (113) और वहाब रियाज (110) ने दिए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH