Entertainment

CONFIRM: लंदन-स्विट्जरलैंड नहीं, यहां होगी रणवीर-दीपिका की शादी

मुंबई। बॉलीवुड में अक्सर एक्टर और एक्ट्रेसेस के अफेयर की खबरें आम होती रहती हैं। हालांकि कुछ रिश्ते आगे चलकर टूट जाते हैं तो कुछ शादी में बदल जाते हैं। कुछ यही हाल अभी दीपवीर यानी दीपिका और रणवीर का है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

दोनों के परिवार वालों ने इस क्यूट कपल को शादी के पवित्र बंधन में बांधने की तारीख के बारे में चर्चा की। यह चर्चा दीपिका के घर पर हुई है। इसके बाद दोनों फैमिली के लोग वर्ली के एक रेस्त्रां फोर सीजन में डिनर के लिए निकल गए।

सूत्रों की मानें तो विरूष्का की तरह ही रणवीर और दीपिका भी जल्द ही डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले है लेकिन रणवीर के घर वाले मुंबई में शादी चाहते हैं।

दरअसल सिंह फैमिली के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। साथ ही कोई भी रणवीर की शादी मिस नहीं करना चाहता। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी साऊथ के रीति रिवाज़ों से होगी। इसके लिए ताज लैंड्स एंड, सेंट रेजिस जैसे आलीशान वेन्यू के बारे में सोचा जा रहा है। शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH