Top NewsUttar Pradesh

आज राष्ट्रपति आएंगे अलीगढ़, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

अलीगढ़। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अलीगढ़ आ रहे हैं, वह एएमयू के 65वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। ऐसे में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें कार से समारोह स्थल तक ले जाया जाएगा। ऐसे मौके पर उनकी अगुवानी राज्यपाल राम नाइक करेंगे। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एथलेटिक्स मैदान में छात्रों को संबोधित करेंगे।

समारोह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान 5381 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें 2891 स्नातक, 2094 स्नाकोत्तर, 25 एमफिल और 371 पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा के नजरिए से कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक लगा रखी है,

कोई भी व्यक्ति या पास धारक मीडियाकर्मी अपने साथ मोबाइल, कैमरा या अन्य किसी प्रकार की कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ नहीं ले जा सकेंगे। इसके साथ ही समारोह में प्रवेश के लिए परिचय पत्र भी अनिवार्य किया गया है।

राष्ट्रपति राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती की शादी समारोह में भी हिस्सा लेंगे। कल्याण सिंह की पोती की शादी समारोह में राष्ट्रपति और अन्य वीआइपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

राष्ट्रपति समेत विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर कानून और शान्ति व्यवस्था के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान शहर में किसी व्यक्ति या संस्था के उड़ने वाले ऑब्जेक्ट, यन्त्र, रिमोट के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध रहेगा।

यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लगभग 5 घंटे 5 का कार्यक्रम रहेगा। कल्याण सिंह की पोती की शादी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह, बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सांसद मुरली मनोहर जोशी, सांसद लालजी टंडन सहित इत्यादि लोग शामिल होंगे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar