EntertainmentTop News

B’DAY SPL : ‘आशिक बनाया..’ से फेमस हुई ये अभिनेत्री आज हैं गुमनाम

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का जन्मदिन है। इनका जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में हुआ था। अब वो 34 साल की हो गई हैं। 2004 में वो मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं। फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ तो आपको याद ही होगी, इस फिल्म के बहुत से गाने प्रसिद्ध हुए थे और काफी पसंद भी किया गया है।

इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपना बोल्ड रुप दिखाया था और दर्शकों को अपना कायल बना लिया था। साल 2005 में आयी ये फिल्म अपनी बोल्डनेस के कारण काफी चली थी।

तो आज हम आपको ये बता दें, तनुश्री दत्ता आज 34वां जन्मदिन है। इनका जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में हुआ था और सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे से अपनी पढाई पूरी की।

इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और साल 2004 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब भी जीता। मॉडलिंग के बाद उन्होंने 2005 में एक्टिंग की शुरुआत की और बॉलीवुड में फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से डेब्यू किया।

इसके बाद वो कई फिल्मों में नज़र आयीं लेकिन अपना कुछ जलवा नहीं दिखा पायीं। साल 2010 में आई फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में वो आखिरी बार नजर आई थीं जिसके बाद वो फिल्मों में नज़र नहीं आयीं।

तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता ने पिछले साल ही शादी की है लेकिन वो उसमें भी नहीं दिखाई दीं। कहा जा रहा है तनुश्री आजकल दिनों ट्रेवलिंग में व्यस्त हैं और अध्यात्म के रास्ते पर हैं, जिस कारण वो अपनी बहन की शादी में भी नहीं आ पाई थीं।

इसी के साथ वो आजकल क्या कर रही हैं ये किसी को कुछ पता नहीं है। तो इसके अलावा हम आपको बता देते हैं उनकी कुछ तस्वीरें जिनमें उनका हालिया लुक है। साथ ही उन्हें हमारी व हमारी टीम की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar