नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लूट के इरादे से घर में घुसे करीब 20 युवकों ने घर में जमकर लूटपाट की। इस दौरान जब घर में मौजूद अकेली महिला ने इसका विरोध किया तो सबने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
महिला को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इनवर्टर की दुकान चलाने वाले नूरदीन का घर लोनी के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में है। जहां पर करीब 15 से 20 लड़के आए और घर में घुस गए। पहले उन्होंने बाहर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। घर में महिला और उसका बेटा मौजूद थे।
महिला के साथ मारपीट की गई और बेटे को भी एक कोने में बंधक बना दिया गया। इसके बाद घर में रखे सभी सामान को तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखे हजारों की नकदी और जेवर लेकर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।