मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। पिछले दिनों दोनों की शादी की खबरें आईं थीं लेकिन अभी तक इसकी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हाल ही में दीपिका ने रणवीर सिंह की फोटो पर ऐसा कमेंट किया है जो दीपिका का रणवीर पर प्यार दिखाता है।
दरअसल, रणवीर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की। इसमें वह क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर की इस फोटो को 15 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले लेकिन सबसे खास कमेंट दीपिका पादुकोण का रहा। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “माइन.’ दीपिका का यह कमेंट इस बात का सबूत है कि रणवीर सिंह सिर्फ और सिर्फ उनके हैं।
बता दें, दीपिका और रणवीर अब तक ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला (2013)’, ‘बाजीराव मस्तानी (2015)’ और ‘पद्मावत (2017)’ में साथ काम कर चुके हैं. तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही. ‘पद्मावत’ ने देशभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया।