मुंबई। शाहरुख़ खान हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी फैमिली के साथ शेयर की गई तस्वीरों की वजह से। शाहरुख की फैमिली में आप सभी को जानते हैं लेकिन उनकी बहन के बारे में कोई नहीं जनता है। दरअसल, वह कैमरे के सामने आने से बचती हैं। शाहरुख़ की बहन का नाम शहनाज़ है।
हाल ही में एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के साथ उनकी बहन को देखा गया। शहनाज किंग खान के साथ ही मुंबई में रहती हैं लेकिन वह मीडिया से दूरी बनाकर रहती हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि शहनाज बेहद शांत स्वभाव की हैं। वो जैसी भी हैं मुझे बेहद पसंद हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज अपने पिता की मौत की सदमा बर्दाश्त नहीं कर पायीं थी। उसी के बाद वह डिप्रेशन में चली गईं। करीब दो साल तक वो डिप्रेशन में रहीं। हालांकि आज भी वो उस घटना से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं।
शाहरुख के पिता की मौत 1981 में कैंसर की वजह से हुई थी। कहा जाता है कि इसकी खबर शहनाज को पहले नहीं थी। वो उस वक्त कहीं बाहर गई थीं। जब वो घर लौटीं तो पिता की डेड बॉडी देखकर बेहोश हो गई थीं। इस घटना के बाद उन्हें इतना गहरा सदमा लगा कि वो डिप्रेशन में चली गईं। बाद में वो अक्सर बीमार रहने लगी थीं।