बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को तो आप जानते ही हैं। सलमान खान और विवाद दोनों एक साथ चलते हैं। आप कह सकते हैं कि दोनों के बीच चोली दामन का साथ है। काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आपको जान कर हैरत होगी कि सलमान महज एक ही रात में जेल से छूट भी गए थे। इस कारनामे को अंजाम दिया था हमारे देश के काबिल वकीलों ने लेकिन इसके लिए सलमान को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ी थी। सलमान को मात्र 1 रात में जेल से बाहर निकालने के लिए किन वकीलों ने कितने पैसे लिए थे ? आइये जानते हैं –
राम जेठमलानी – देश के सबसे होनहार और नामी वकील राम जेठमलानी जो कि वर्तमान में 94 वर्ष के है अपनी एक हियरिंग के लिए 30 लाख फीस लेते हैं। सलमान खान को मात्र एक रात में जेल से बाहर निकालने के लिए उन्होंने 30 लाख की फीस ली थी।
फली नरीमन – सलमान खान को मात्र एक रात में जेल से बाहर निकालने वाले वकीलों में फली नरीमन भी शामिल है। यह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष है। वर्तमान में इनकी उम्र 88 वर्ष है और इन्होंने सलमान खान को जेल से बाहर निकालने के लिए 15 लाख रुपए लिए थे।
हरीश साल्वे – मशहूर वकील हरीश साल्वे 9 साल तक केंद्र सरकार में जनरल के पद पर नियुक्त थे। यह देश की कई बड़ी कंपनियों के भी केस लड़ते हैं। सलमान खान को मात्र एक रात में जेल से बाहर निकालने के लिए इन्होंने 15 लाख रुपए लिए थे।