मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा के साथ रिलेशनशिन में थे। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
अर्जुन कपूर अर्पिता को लेकर काफी सीरियस थे। अर्जुन ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि अर्पिता ही उनका पहला प्यार थीं। हालांकि बाद में किन्ही कारणों से ये जोड़ी टूट गई।
लेकिन अब हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अर्जुन कपूर के सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान से भी रिश्ते थे।
दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। फिल्मी गलियारों में चल रही गॉसिप की मानें तो कहा जाता है कि अरबाज से तलाक का कारण मलाइका और अर्जुन का रिश्ता था।