भारत की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की महिला आयोग ने त्तरी दिल्ली के रोहिणी से एक 50 वर्षीय महिला को रेस्क्यू किया। यहां भाई बहन के रिश्ते को तार-तार किया गया है। दरअसल यहां महिला को पिछले दो साल से उसके भाई ने घर में कैद किया हुआ था और खाने के लिए हर चार दिन में सिर्फ एक ब्रेड का स्लाइस ही खाने को देता था।
रोहिणी के एक घर में एक 50 वर्षीय महिला को उसी के सगे भाई और भाभी ने पिछले 2 वर्षों से बंदी बना रखा है। उस महिला के दूसरे भाई ने DCW हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी।
DCW टीम ने उस महिला को पुलिस के साथ वहां से रेस्क्यू कराया। इस महिला की स्थिति अभी बहुत दयनीय है। pic.twitter.com/KhZ7soiPnD— Amit Mishra (@Amitjanhit) September 18, 2018
गौरतलब है कि, जिस दौरान महिला को रेसक्यू किया गया तब वह घर में फर्श पर पड़ी हुई थी। जरा सोचिए ये कितना भयावह था इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका भाई पिछले दो साल से अपनी बहन को चार दिन में एक ब्रेड ही खाने को देता था। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बताया कि महिला की उम्र सिर्फ 50 साल है लेकिन उनकी हालात ऐसी हो गई है जैसे मानो वह 90 साल की हो गई हैं.
उन्होंने बताया कि भूख की वजह से उनकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं। ये काफी दुख की बात है कि किसी भी पड़ोसी ने भी पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी, कोई भाई और भाभी अपनी बहन को इस प्रकार कैसे ट्रीट कर सकते हैं। मालीवाल ने अपील की अगर ऐसे मामले सामने आते हैं तो लोगों को पुलिस को बताना चाहिए।
मामले का पता तब चला जब महिला के दूसरे भाई ने दिल्ली महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दी। उन्होंने फोन पर कहा था कि वह मेंटल बीमारी से जूझ रही है और भाई के द्वारा उसे बंद किया गया है।