मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने 28 सितंबर शुक्रवार को अपना 36 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। रणबीर ने मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू, रणबीर और आलिया के चेहरे पर बर्थडे वाली स्माइल दिख रही है। ‘तस्वीर में आलिया बेहद खूबसूरत ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वी शेप डीप नेक और वाइब्रेंट रेड के मिड वेस्ट के साथ यह ड्रेस आलिया पर काफी जंच रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की यह ड्रेस एक मशहूर फैशन ब्रैंड की है और इसकी कीमत 1,800 डॉलर यानी कि करीब 1 लाख 30 हजार रुपये है।
फिलहाल संजू’ के बाद रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। इसके अलावा करण जौहर की ‘तख्त’ में भी दोनों साथ दिखाई देंगे।