Top NewsUttar Pradesh

रोड शो में SPG के जवानों की वजह से बची प्रियंका की जान, हो सकता था बड़ा हादसा

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो शुरू किया। पार्टी की पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद यह यहां का उनका पहला दौरा है। पार्टी महासचिव पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योदिरादित्य सिंधिया भी दोनों के साथ मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी का लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत किया। मॉल एवेन्यू पर स्थित कांग्रेस कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। रोड शो के लिए पूरे मार्ग को पोस्टरों, होर्डिगों और बैनरों से पाट दिया गया है। यहां लगे पोस्टरों में अधिकतर जगह ‘आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’ लिखा हुआ है।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के तस्वीर वाले टॉपी और टी-शर्ट पहने हुए हैं। रोड शो शुरू होने के बाद प्रियंका की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। दरअसल बर्लिंग्टन चौराहे पर बस के ऊपर अचानक बिजली का तार आ गया। एसपीजी के जवानों ने तार को देखकर तुरंत रोड शो को रुकवा दिया। इसी वजह से प्रियंका का रोड शो कुछ देर तक चौराहे पर ही रुका रहा।

कुछ ऐसा ही हादसा राहुल गांधी के साथ लखनऊ में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने के दौरान भी हुआ था। बिजली के तारों की वजह से उन्हें भी अपना रोड शो कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। इससे बाद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व सिंधिया के साथ हवाईअड्डे के बाहर खड़ी फूलों से सजाई गई खुली बस में सवार हो गईं। यह पूरे शहर से होती हुई पार्टी मुख्यालय तक जाएगी। अब राहुल गांधी, प्रियका गांधी को कार पर बैठाकर रोड शो को आगे चलना प्रारंभ कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH