टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान पर बड़ी मुसीबत आ गयी है, जहां होटल में ठहरी हिना खान को आधी रात में पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती है। हिना अपने पति के साथ जिस होटल में ठहरी थी उस होटल में पपोलिस की रेड पड़ने ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाता है।अगर आपको लगता है ये सब सच मेड हुआ है तो आपकी सोच पे थोड़ी रोक लगते हैं। दरअसल, ये घटना स्टारप्लस पर आने वाले शो ‘kasautii zindagi kay 2’ का है जिसमे हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही है। एकता कपूर का मशहूर शो ‘kasautii zindagi kay 2’ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में लगातार कई ट्विस्ट आ रहे हैं जिन्हें दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। शो में बताया जा रहा है कि एक तरफ अनुराग बासु दूसरी शादी के बाद कोमोलिका के साथ हनीमून पर गया है। लेकिन ये हनीमून खूबसूरत वादियों की बजाय जेल में होने वाला है। कोमोलिका के हनीमून प्लान को प्रेरणा खराब करने के लिए धासू प्लान बनाया है।शो में अनुराग के घर पहली पत्नी के हक से प्रेरणा रहने आ चुकी है। वहीं दूसरी ओर अनुराग को अपना बनाने के लिए कोमोलिका कई प्रकार की साजिश रच रही है। अब कोमोलिका और अनुराग का हनीमून एक नया ड्रामा चल रहा है। शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोमोलिका और अनुराग जहां अपना हनीमून मनाने जाते हैं उस होटल में रेड पड़ जाती है।कोमोलिका और अनुराग को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। इस समय कोमोलिका ने नाइट सूट पहन रखा था। पुलिस स्टेशन में कोमोलिका की पुलिस वाले जोरदार फटकार लगाते हैं। कोमोलिका की इस हालात को देखकर प्रेरणा बहुत खुश नजर आ रही है। ‘कसौटी जिंदगी की’ शो में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है।