नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। सपना नेे आज दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा एक विशाल सदस्यता अभियान केे दौरान भाजपा की सदस्यता ली। दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शिवराज सिंह, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान 2 गैलेंट्री अवॉर्ड विजेता रिटायर्ड डीसीपी एनएन राव ने भी सदस्यता ली। इसके अलावा विवेक भट ने भी भाजपा की सदस्यता ली। विवेक 70℅ दिव्यांग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में विवेक का जिक्र कर चुके हैं।
इस साल मार्च में अचानक अफवाह उड़ गई कि सपना चौधरी ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई थीं। इसके बाद सपना चौधरी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। पूरे दिन समाचार चैनलों और वेबसाइट पर सपना के कांग्रेस से जुड़ने की खबरें प्रमुखता से चलती रहीं।
हालांकि उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। सपना चौधरी ने कहा था कि वे कलाकार हैं इसलिए चुनाव लड़ने की कोई मंशा नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा था, “मैं प्रियंका से मिली थी लेकिन वो तस्वीर पुरानी हैं।’ सपना चौधरी ने यह भी कहा था कि वे मनोज तिवारी के संपर्क में हैं।”