कानपुर। उत्तर प्रदेश की कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों को मारने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की समर्थन में पोस्ट डालना एक युवती को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
युवती ने फेसबुक पर विकास दुबे को ब्राह्मणों का शेर बताते हुए उसका जयकारा लगाया है। युवती ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पूरे उत्तर प्रदेश के शासन-प्रशासन को अकेले हिला देने वाला ब्राह्मण शेर विकास दुबे का अभिनंदन है, मेरी ओर से। दुनिया चाहे कुछ भी समझे।
‘इतना ही नहीं कुछ अन्य यूजर्स ने भी इस जघन्य कृत्य के लिए आरोपी विकास दुबे का गुणगान किया है। एक यूजर ने पुलिसकर्मियों की हत्या को जायज ठहराते हुे लिखा, ‘जब तक पुलिस का अत्याचार आम जनता पर बंद नहीं होगा ऐसी ही घटनाएं होती रहेंगी। इस मामले में फजलगंज कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्ट लिखने वाली युवती पर एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस अब इस आरोपी युवती की तलाश कर रही है।
#vikasdubey #uttarpradesh #facebook