City NewsUttar Pradesh

यूपी के गोंडा में सिलेंडर फटने से दो घर जमींदोज, 8 की मौत, 7 घायल

गोंडा। उत्तर प्रदेश का गोंडा जिले का टिकरी गांव मंगलवार रात एक सिलेंडर ब्लास्ट से दहल उठा। यहां एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं, 4 बच्चे शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़, थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरी पुरवा मजरे में नुरूल हसन के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की जद में आकर बगल में फकीरे का घर भी जमींदोज हो गया। इस हादसे दोनों घरों के 15 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से आठ की मौत हो गई, सात अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने बताया, ” गोंडा के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव में रात को खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से मकान गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हो गए हैं। मामले की जांच चल रही है। परिवारजन के अनुसार खाना बनाते समय सिलिंडर विस्फोट होने से घटना हुई है। विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण हतप्रभ हो गए। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। रातभर रेस्क्यू चलाकर 15 लोगों को निकाला गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH