BusinessGadgetsScience & Tech.

5G स्‍मार्टफोन की रेस में Poco की धांसू एंट्री, बेहद कम कीमत में लॉन्च किया ये शानदार फोन

नई दिल्ली| पोको ने भारत में अपने पहले 5 जी स्मार्टफोन पोकोएम 3 प्रो को लांच कर दिया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 4 जीबी प्लस 64 जीबी की कीमत 13,999 रूपये रखी गई है, जबकि 6 जीबी प्लस 128 जीबी की कीमत 15,999 रूपये रखी गई है। 14 जून से आप इसे फ्लिपकार्ट से से खरीद सकते हैं।

स्मार्टफोन को 48एमपी ट्रिपल कैमरा सेटअप, डुअल 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, यह एक इमर्सिव 90हट्र्ज फुल हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले और एक फ्लैगशिप-लेवल 7एनएम पावर एफिशिएंसी से लैस है।

पोको एम3 प्रो, पी2आई द्वारा संरक्षित स्प्लैश-प्रूफ डिजाइन और कॉनिर्ंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ आता है, जिससे पानी की बूंदों और किसी प्रकार के खरोंच से कैमरे को सुरक्षा मिलेगी। पोको एम3 प्रो में 18 वार्ट फास्ट चाजिर्ंग सपोर्ट और 22.5 वार्ट फार्ट चार्जर के साथ 5000एमएएच की एक बैटरी दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH