नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल ने नई उपलब्धि हासिल कर ली है। छेत्री ने अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सुनील छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
भारतीय फुटबॉलर छेत्री ने सोमवार को फीफा वर्ल्ड कपर 2022 और AFCएशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाइंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से दोनों गोल दागे। जिसके बाद अंतराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके गोलों की संख्या बढ़कर 74 हो गई।
विश्व कप क्वालीफायर में भारत की पिछले छह वर्षों में पहली जीत के हीरो छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में अब उनसे ज्यादा गोल सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। बता दें कि रोनाल्डो ने अबतक 103 गोल किए हैं।
गौरतलब है कि भारतीय फुटबॉलर बार्सिलोना के स्टार मेसी से दो और संयुक्त अरब अमीरात के फुटबॉलर अली मबखौत से एक गोल आगे हैं।




