नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 60,461 नए मामले सामने आये हैं जबकि 2,726 मौतें हुई हैं। यह लगातार आठवां दिन है, जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले सामने आए हैं। 14 जून को भारत में 70,421 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे।
भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,95,70,871 है। यहां सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 9,13,378 सक्रिय मामले हैं और अब तक संक्रमण के कारण 3,77,031 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,17,525 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिसके बाद अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,82,80,472 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 25,90,44,072 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 39,27,154 लोगों को टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 14 जून तक 38,13,75,984 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 17,51,358 नमूनों की सोमवार को जांच की गई थी।




