Entertainment

सलमान खान अब दिखेंगे इस शख्स की बायोपिक में, 32 साल के करियर में पहली बार करेंगे ऐसी फिल्म

credits: Google

बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड भाई सलमान खान को कौन नहीं जानता। ये कॉमेडी, रोमांस से लेकर एक्शन फिल्मों में हर तरह के रोल ख़ूबसूरती से निभा लेते हैं। इनकी हर फिल्म छप्परफाड़ कमाई करती है। डाइरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने सलमान के बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के कारण ही उन्हें अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

बता दें कि राजकुमार गुप्ता की फिल्म में सलमान खान अपने 32 साल के करियर में पहली बार किसी बायोपिक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। सलमान खान डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म में ब्लैक टाइगर के नाम से मशहूर भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक का रोल करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की यह फिल्म ऐक्शन थ्रिलर है, जो भारतीय इतिहास की एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित है। रविंद्र कौशिक भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ जासूस थे। यह फिल्म उन्हीं के जीवन पर आधारित है। कौशिक को ब्लैक टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।

राजकुमार गुप्ता पिछले 5 वर्षों से उनके जीवन पर रिसर्च कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने एक पटकथा तैयार की है। यह पटकथा रविंद्र कौशिक की उपलब्धियों और विरासत के साथ न्याय करती है। उन्होंने पटकथा सलमान खान को सुनाई जो सैद्धांतिक रूप से फिल्म करने के लिए पहले ही सहमत हो चुके हैं। यह भारतीय खुफिया इतिहास की सबसे चौंकाने वाली कहानियों में से एक है।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH