LifestyleNationalTop News

देश में कोरोना के मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी, 24 घंटों में आए 58,419 केस

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58,419 नए मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 1,576 लोगों की मौत हुई। अब देश में कोरोना के मामलों की संख्या अलगतार कम हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए।

पिछले दो महीनों में यह लगातार तीसरा दिन है जब मरने वालों की संख्या 2,000 अंक से नीचे है. यह लगातार 13वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं।

भारत में 15 जून को, 60,461 मामले दर्ज किए गए, जो 29 मार्च के बाद से सबसे कम हैं. 29 मार्च को कोविड के 56,211 मामले दर्ज किए. देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,98,81,965 है. कोरोना के सक्रिय मामले अब 8 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 7,29,243 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,86,713 मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 87,619 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,87,66,009 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH