डबलिन। आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि वह टेस्ट और टी20 मैच खेलना जारी रखेंगे। ब्रायन को वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने बेंगलुरु में वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में महज 50 गेंदों में शतक जड़ दिया था। ब्रायन ने इस मैच में 63 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली थी।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 37 साल के ओ ब्रायन ने 22 साल की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डब्यू किया था। उन्होंने 153 वनडे मैचों में 114 विकेट लिए हैं, जबकि उनके नाम 68 कैच पकड़ने का नेशनल रिकॉर्ड है। केविन ओ ब्रायन के भाई नील ओ ब्रायन ने 2018 में ही संन्यास ले लिया था।
केविन ओ ब्रायन ने कहा, आयरलैंड के लिए 15 साल खेलने के बाद मुझे लगता है कि अब वनडे क्रिकेट से दूर होने और संन्यास लेने का सही समय है। 153 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मैं उनसे जो यादें लेता हूं वह जीवन भर चलेगी।




