City NewsTop NewsUttar Pradesh

यूपीः बिजनौर में कैमिकल फैक्ट्री में आग से तीन मजदूर झुलसे, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों के झुलसने का मामला सामने आया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा है कि आग में झुलसे हुए मजदूरों के इलाज की व्यवस्था की जायेगी।

यूपी के बिजनौर में रविवार को केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन मजदूर झुलस गये। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले पर संज्ञान लिया हैं। उन्होंने झुलसे मजदूरों को उचित इलाज और हादसे के कारणों की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मजदूर केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गये। सूचना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक मजदूर की हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया हैं। वहीं इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने संज्ञान लिया हैं। योगी आदित्यनाथ ने झुलसे मजदूरों के बेहतर इलाज के साथ-साथ शीघ्र ठीक होने की कामना की हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये हैं कि जिला प्रशासन दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH