Sports

ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़िओ को बीसीसीआई की तरफ से मिलेगी फाइनेंसियल मदद

credits: Google

बीसीसीआइ ने अपनी बैठक में भारत की तरफ से ओलंपिक में भाग लेने वाले तमाम खिलाड़ियों की फाइनेंसियल सहायता करने की घोषणा की है। बैठक के दौरान टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके देश के खिलाड़ियों की तैयारियों व प्रशिक्षण के लिए 10 करोड़ रुपये देने का फैसला किया। खेलों के इस महाकुंभ में भाग लेने जा रहे किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बोर्ड ने यह खास कदम उठाया है।

इस बैठक में बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे। बीसीसीआइ के एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआइ ओलंपिक दल की मदद करेगा। शीर्ष परिषद ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस कोष का उपयोग टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडि़यों की तैयारियों और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) से बात करने के बाद भुगतान का तरीका तय किया जाएगा।’

किट प्रायोजक के तौर पर चीन की कंपनी लिनिंग के हटने के बाद बीसीसीआइ द्वारा दी जाने वाली इस राशि से निश्चित रूप से दल की कई तरीकों से मदद होगी, जिसमें ट्रेनिंग और तैयारियां शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआइ हमेशा ओलंपिक खेलों के विकास में मदद करने में यकीन करता रहा है और ऐसा पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी राशि दान दी गई हो। इससे पहले भी बोर्ड कई मौकों पर मदद करता रहा है।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH