LifestyleNationalTop News

पिछले 24 घंटों में देश में आए 42,640 नए मामले, 23 मार्च के बाद सबसे कम

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले अब तेज़ी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के नए 42,640 मामले सामने आए जबकि 1167 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो महीनों में यह लगातार पांचवां दिन है जब ये संख्या 2,000 अंक से नीचे है।

यह लगातार 15वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। 23 मार्च को, भारत ने 47,262 मामले दर्ज किए थे जबकि 22 जून को भारत ने 53,256 मामले दर्ज किए। भारत में कोरोना प्रभावित लोगों की कुल संख्या अब 2,99,77,861 है। कोरोना के सक्रिय मामले अब 8 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 6,62,521 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,89,302 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 81,839 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,89,26,038 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 28,87,66,201 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 86,16,373 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 21 जून तक 39,40,72,142 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,64,360 नमूनों की सोमवार को जांच की गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH