NationalTop NewsUttarakhand

11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों को चार धाम यात्रा की अनुमति दी जाएगी, सिर्फ उत्तराखंड के लोगो को दर्शन की अनुमति

कोरोना महामारी के कारण इस बार भी चारधाम यात्रा सीमित संख्या में ही संचालित होगी। जिसमें बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की क्षमता के आधार पर प्रतिदिन दर्शन की अनुमति दी जाएगी। जिससे कोविड प्रोटोकाल का सही ढंग से पालन हो सके।

एक जुलाई से चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के लोगों के लिए यात्रा शुरू की जाएगी। जबकि 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

कोरोना की स्थिति सामान्य रहने पर राज्य से बाहर के लोगों को भी यात्रा में आने की अनुमति दी जाएगी। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते देवस्थानम बोर्ड ने चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की  संख्या सीमित की थी।

जिसमें बदरीनाथ धाम में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री धाम में 400 लोगों को एक दिन में दर्शन करने की अनुमति दी गई थी। इस बार भी चारधाम यात्रा को सीमित संख्या में संचालित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से यात्रा के लिए एसओपी तैयार की जा रही है।

देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। इस बार भी सीमित संख्या में चारधामों में श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति का प्रस्ताव दिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH