Top NewsUttar Pradesh

प्रदेशवासियों को मौसमी बीमारियों से बचाएगी योगी सरकार, 27 जून से हर घर पहुंचेगी दवा

लखनऊ। कोरोना के साथ साथ अब प्रदेश में मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। इससे निपटने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। कोरोना में शानदार काम करने के बाद अब योगी सरकार का मुख्य फोकस प्रदेशवासियों को मौसमी बीमारियों से बचाना है। इसके लिए सीएम योगी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही उन्हें दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। बता दें कि मानसून का मौसम शुरू होते ही इंसेफ्लाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया समेत अन्य बीमारियां तेजी से पैर पसारती है और बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों से पीड़ित होते हैं। सरकार ने इसके लिये पहले से ही पुख्ता तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार या डायरिया से जुड़े मामलों की आशंका को देखते हुए हर जिले में अंतर्विभागीय समन्वय रखते हुए युद्धस्तर पर संचारी रोग अभियान को आगे बढ़ाया जाए। उन्‍होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना की रोकथाम के लिए ‘108’ की 75 प्रतिशत एंबुलेंस डेडिकेटेड थीं, उसी तरह ‘102’ एंबुलेंस बच्चों व महिलाओं के उपयोग में लाई जाएं। घर-घर बच्चों की मेडिकल किट वितरण की व्यवस्था की जाए।

सीएम योगी ने टीम-9 के अधिकारियों को 27 जून से घर-घर तक दवाओं के विरतण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिलों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग की अपील की है। प्रत्येक मेडिकल किट की मॉनीटरिंग करने के लिये भी कहा गया है। सरकार प्रत्येक दिशा में बीमारियों से प्रदेश को बचाने के प्रयासों में जुटी है। बच्चों के लिये अस्पतालों में खास इंतजाम किये गये हैं। उनके बेहतर इलाज के लिये सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बेडों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी को सभी अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है। मेडिकल-किट में उपलब्ध दवाईयां कोविड-19 के लक्षणों से बचाव के साथ 18 साल से कम उम्र के बच्चों का मौसमी बीमारियों से भी बचाएंगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH