Sports

UAE में खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच, तारीखों का हुआ एलान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-14) को कोरोना के कारण 4 मई को टालने का ऐलान किया गया था। इसके चलते क्रिकेट फैंस को काफी निराश होना पड़ा था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 29 मई को हुई SGM के बाद ऐलान किया कि आईपीएल-14 के बचे मैच UAE में खेले जाएंगे। हालांकि तारीखों की घोषणा होना बाकी थी, जो अब कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल-14 दोबारा 19 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। खास बात है ये ही कि इसी दिन देश में दशहरा मनाया जा रहा होगा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ANI को बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच हाल में हुई बैठकें अच्छी रहीं और भारतीय बोर्ड को विश्वास है कि आईपीएल-14 के बचे मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH