लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,53,094 सैम्पल की जांच की गई है। प्रदेश में अब तक कुल 6,47,56,042 सैम्पल की जांच की गयी है तथा आरटीपीसीआर के लिए 1,24,978 सैम्पल भेजे गये है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 116 लोग तथा अब तक 16,84,790 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 768 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,358 क्षेत्रों में 6,48,527 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,64,760 घरों के 17,24,03,620 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,82,87,571 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 74,29,885 दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 4,57,17,456 डोजें लगायी गयी हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 4,62,936 डोज दी गयी। इस महीने में अब तक 01 करोड़ 45 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करे।




