SportsTop News

पाकिस्तानी एथलीट को बुरा-भाला बोलने को लेकर नीरज चोपड़ा ने ट्वीटर पर जाहिर की नाराजगी

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ट्वीटर पर नाराजगी दिखाते नजर आए है। उनकी नाराजगी का कारण उस बात को लेकर है कि उनकी बात पर लोगों ने पाकिस्तानी भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

 

नीरज ने गुरुवार को कहा कि मेरी आप सभी से विनती है की मेरे कमेंट्स को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाए। स्पोर्ट्स हम सबको एकजूट होकर साथ रहना सिखाता है और कमेंट करने से पहले खेल के रूल्स जानना जरूरी होता है।

 

अरशद ने लिया था नीरज का भाला
दरअसल कुछ दिन पहले संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने जेवलिन थ्रो में 87.58 मीटर भाला फेंक कर भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जिताया था। नीरज भारत के ओलंपिक इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। फाइनल मुकाबले में नीरज के लिेए सब कुछ ठीक नहीं था। जब वह मुकाबले के लिए तैयार हुए तो उनका भाला नहीं मिल रहा था। दरअसल उस समय नीरज का जेवलिन पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम के पास था। इस बात का खुलास खुद गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने किया।

 

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा, ‘अरशद नदीम ने क्वालीफाइंग दौर के अलावा वास्तव में फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान के लिए अच्छा संकेत है, वे जेवलिन थ्रो में और अधिक रुचि दिखाएं।

 

 

=>
=>
loading...