Entertainment

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज निधन हो गया। वो मुम्बई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, “वह मेरी सब कुछ थीं. आज मैं ऐसा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं जिसे बता नहीं सकता. मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मैं और मेरा परिवार बहुत दुखद घड़ी से गुजर रहा है, मैं आप सभी के प्रेयर्स का सम्मान करता हूं. ओम शांति!”

बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने अक्षय कुमार की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि हाल ही में अक्षय मां की बीमारी के चलते लंदन में ‘सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर मुम्बई लौट आए थे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH